Jaunpur News : 2 पुरुष समेत 5 महिला को पुलिस ने शांति भंग में किया चालान | Naya Savera Network
श्याम चंद्र यादव
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय पुलिस टीम ने सोमवार को 2 पुरुष समेत 5 महिला को शांति भंग में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि क्षेत्र के भदैला व लखमापुर से 7 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अंकित कुमार पुत्र लालजीत नरवे थाना बरदह जिला आजमगढ़, चन्द्रकला पत्नी लालजीत, प्रदुम्न कुमार पुत्र नीबूलाल, सरोजा देवी पत्नी नीबूलाल निवासीगण भदैला थाना खेतासराय, पिंका श्रीवास्तव गौतम, किसमती पत्नी विनोद गौतम निवासीगण लखमापुर को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News