BREAKING

Jaunpur News : 1 जनवरी को पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता लालती देवी की पुण्यतिथि | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता लालती देवी की 22वीं पुण्यतिथि बुधवार को उनके पैतृक गांव बंसफा में मनाई जाएगी। इस मौके पर गांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। पूर्व सांसद के पिता पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने बताया कि मंगलवार को दिन में ही श्रीरामचरित मानस का पाठ होगा। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के नामी-गिरामी राजनीतिक दल के लोग, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। पूर्व सांसद के भाई जितेंद्र सिंह दादा व अभ्युदय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है।




नया सबेरा का चैनल JOIN करें