Mumbai News: उत्तर भारतीय संघ के वरिष्ठ ट्रस्टी सूर्यनारायण तिवारी के निधन से शोक की लहर | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। उत्तर भारतीय संघ के वरिष्ठ ट्रस्टी तथा कार्य समिति सदस्य सूर्यनारायण तिवारी के निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। संघ को विकास की नई ऊंचाइयां देने वाले बाबू आरएन सिंह के अत्यंत करीबी तथा परिवार के सदस्य की तरह रहे सूर्यनारायण तिवारी अत्यंत विनम्र, शालीन और उदार हृदय के व्यक्ति रहे। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह ने कहा कि उनका निधन संघ के लिए अपूरणीय क्षति है। मेरे लिए वे परिवार के सदस्य के साथ-साथ मेरे मार्गदर्शक और अभिभावक भी रहे। उत्तर भारतीय संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ राधेश्याम तिवारी, संजय सिंह, डॉ किशोर सिंह, देवेंद्र तिवारी, अमरजीत सिंह, सीताराम यादव, रमेश बहादुर सिंह , नंदलाल उपाध्याय, शारदा प्रसाद सिंह ,अक्ष्यवर तिवारी प्रह्लाद पांडेय समेत अनेक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।