Mumbai News : पवई तालाब पर छठव्रतियों की सेवा कर संजय सिंह ने जीता दिल | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। सूर्योपासना के लोकपर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर उत्तर भारतीय समाज की प्रतिनिधि संस्था उत्तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह के कुशल नेतृत्व में पवई तालाब पंचकुटीर के सामने छठव्रतियों के पूजा हेतु सेवा केंद्र स्थापित किया गया। जिसके तहत पूजा सामाग्री, दूध, केला, गन्ना, यातायात सुविधा, महिलाओं के लिए कपड़ा बदलने का रूम व अन्य जन उपयोगी सुविधा उपलब्ध करायी गयी। इस अवसर पर भारी संख्या में भक्तगणों ने सुविधा का लाभ लिया।
स्वर्गीय आर.एन. सिंह की प्र तिमा को पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर विशेष अतिथि संतोष आर.एन. सिंह (अध्यक्ष उत्तर भारतीय संघ) ने उपस्थित भक्तगणों का आभार व्यक्त कर पूजा समाग्री वितरण किया। अन्य अतिथिगण जितेन्द्र सोनवने (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पवई) अक्षयवर तिवारी, विनोद मिश्रा, प्रहलाद पांडे, कमलेश यादव, ध्रुवनारायण पांडे, विपिन सिंह, नरेंद्र सिंह, चंदा सिंह, किरन अमरजीत सिंह, नीतू संतोष सिंह, सोनल सिंह, पोपट तिवारी, रोहित उपाध्याय व अन्य गणमान्य उपस्थित थे। छठ पूजा समापन पर संजय सिंह द्वारा निर्सग संस्था पवई के सहयोग से पूरे घाट की सफाई की गयी। संजय सिंह ने बीएमसी, पवई पुलिस ट्रैफिक, पुलिस व सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।