Varanasi News : दहेज हत्या के चार आरोपितों को पुलिस ने भेजा जेल, कई दिनों से थी तलाश | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना की पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में चार आरोपितों को मंडुवाडीह सब्जी मंडी ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों को थाने लाकर पूछताछ के साथ ही विधिक कार्रवाई में जुटी रही। पुलिस मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी। घटना में मुख्य आरोपित महेन्द्र प्रसाद सिंह (72 वर्ष) के साथ तीन अन्य महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। सभी मु0अ0सं0-254/2024 धारा 85,80 बी0एन0एस0 और 3/4 डी0पी0 एक्ट के तहत दर्ज मामले में वांछित थे। इस मामले में पहले ही दो आरोपितों, चन्दन कुमार सिंह और दीपक कुमार सिंह को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
मामला 8 नवंबर 2024 का है, जब पीड़िता की बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दहेज की मांग को लेकर पीड़िता को प्रताड़ित किया गया। उसकी हत्या कर दी गई। शिकायत के आधार पर थाना मंडुवाडीह में मामला दर्ज किया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया द्वारा इसकी जांच की जा रही थी। पुलिस टीम में एसआई अमित कुमार सिंह, महिला उपनिरीक्षक खुशबू कुमारी, महिला कांस्टेबल लक्ष्मी तिवारी और कांस्टेबल विकास कुमार शामिल रहे।
![]() |
Ad |