Varanasi News : बाल दिवस पर बीएचयू में भाषण प्रतियोगिता, छात्रों ने रखे विचार | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक बिरसा मुंडा की जयंती की पूर्व संध्या पर बीएचयू स्थित मधुबन वाटिका में एनएसयूआई (बीएचयू इकाई) ने एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें नेहरू और बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए छात्रों को सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नेहरू और बिरसा मुंडा के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद छात्रों ने “नेहरू: आदिवासी, संसदीय लोकतंत्र और प्रतिपक्ष की भूमिका” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस विषय पर छात्र-छात्राओं ने अपने तर्क और दृष्टिकोण साझा किए, जिसमें उन्होंने नेहरू के संसदीय लोकतंत्र में योगदान और बिरसा मुंडा के आदिवासी अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष पर विशेष जोर दिया।

मुख्य अतिथि बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने छात्रों को पंडित नेहरू और बिरसा मुंडा की शिक्षाओं का अनुसरण करने की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्रों को अपने अधिकारों को समझने और अपनी बात को मजबूती से रखने की सलाह दी। यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता संजीव सिंह ने "नेहरू के आईडिया ऑफ इंडिया" पर बात की और वर्तमान समय के नेताओं को नेहरू से सीखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का सामंतवादी सोच के खिलाफ संघर्ष और बलिदान आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

प्रतियोगिता के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि विजेता प्रतिभागियों को किताबें और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन इकाई अध्यक्ष सुमन आनंद ने किया, और मुरारी कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. धनंजय सुग्गू, विनय शंकर राय 'मुन्ना', डॉ. शशिकांत यादव, इंदु पांडे, अर्शिया खान, शांतनु सिंह, जय मौर्या, रेहान, अतुल, प्रियदर्शन मीना, रोज, अर्पिता, अंकिता, संध्या, साक्षी, दीपक, मनीष, विशाल, शाहिद, केशव, राणा रोहित, वंदना उपाध्याय, अभिनव मणि त्रिपाठी, कपीश्वर मिश्रा और राजीव नयन सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन




नया सबेरा का चैनल JOIN करें