Jaunpur News : शीतला चौकियां धाम पहुंचे प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज | Naya Savera Network
- इतनी कृपा सांवरे बनाएं रखना, मरते दम तक सेवा में लगाए रखना: अनिरुद्धाचार्य
- पुष्पवर्षा ढोल नगाड़े के साथ हुआ भव्य स्वागत
- महाराज जी के आगमन को लेकर रात 9 बजे तक दर्शन के आस लगाए भक्त
बिपिन सैनी @ नया सवेरा
जौनपुर। देव दीपावली महोत्सव कार्यक्रम के एक दिन पहले प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज आगमन को लेकर सुबह से ही धाम छेत्र में उनके भक्तो की भारी संख्या में भीड़ लगी हुई थी। भक्तो के लंबे इंतजार के बाद रात्रि लगभग पौने नौ बजे शीतला चौकियां धाम पहुंचे वृंदावन के कथा वाचक श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज भक्तों के बीच पहुंचकर इतना कृपा सांवरे बनाएं रखना मरते दम तक सेवा में लगाए रखना भजन सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। शीतला चौकियां धाम पहुंचने पर महाराज का ढोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत हुआ। मां शीतला तथा राधे राधे के जयकारे से चौकियां धाम गूंज उठा धाम छेत्र। अनिरुद्धाचार्य जी की एक झलक पाने के लिए महिलाए बच्चे बूढ़े राह, छतों पर खडे रहे।
मां शीतला का दर्शन कर सीधे मंच पर पहुंचे कथा वाचक का आयोजको ने भव्य स्वागत किया।तत्पश्चात माइक पकड़ते हुए अनिरुद्धाचार्य जी ने मां शीतला का जयकारा लगाते हुए कहा की जो अपने मां बाप को सेवा करते है।मां शीतला प्रसन्न उनसे रहती हैं। अन्यथा घर में पड़ी मां की सेवा न करने पर देवी मा शीतला माता भी रूष्ट रहती है।ऐसे लोग़ को पूजा पाठ करने से कोई महत्व नहीं। दुनिया में मां से बड़ा कोई नही है।अपने बच्चो को ऐसा संस्कार दे की बच्चें आपका बुढ़ापे में सेवा कर सके। पानी दे सके। चाणक्य कहते हैं कि माता पिता भी शत्रु बन जाते हैं जब वो बच्चों को सही गाइड नही कर पाते।
इसलिए अपने मां बाप का ख्याल बच्चे रखे और बच्चो का संस्कार बना रहे यह मां बाप की जिम्मेदारी है। माता पिता को सीख दिया की आज के युवाओं को नशे से बचा ले,ये ज्यादा महत्वपूर्ण है। आज के बच्चे सिगरेट, बीड़ी , गुटखा, शराब पीते है। जो उनको बरबादी की तरफ ले जा रहे हैं।किसी को यदि बर्बाद करना हो तो नशेड़ी बना दे। इतनी बुरी चीज होती है नशा।इसलिए सत्संग से बच्चो को जोड़े रखिए। बच्चो को सही रास्ता दिखाइए नही तो बिगड़ जानें पर सारी की सारी दौलत बेकार हो जायेगी। सबसे बडी दौलत परिवार ही होता है। बच्चे सही राह पर चले क्यों की वही देश का भविष्य हैं। लोगो से पूछा की नौकरी लेने वाला बच्चा अच्छा है या नौकरी देने वाला। भीड़ ने कहा देने वाला। उन्होने कहा की आप अपने बच्चो को नौकर न बनाए। मालिक बनाएं। सामर्थ्य वान बने। आह्वाहन किया की आप लोग वृदावन आए।
श्री मन नारायण के साथ ही जयकारा लगाकर अपनी बात समाप्त किया। लोगो की अपील पर जाते जाते भजन की इतनी कृपा सांवरे बनाएं रखना मरते दम तक सेवा में लगाए रखना। जन्म तक तेरा मेरा साथ कभी न छूटे। टूट जाए सांसो की लडिया साथ कभी न छूटे। करीब घण्टे भर बाद प्रस्थान किया। आयोजक मां शीतला चौकियां धाम कुण्ड कार्य समिति के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष , संजय माली,अनील सोनकर ,जयबिंद श्रीमाली , बसंत श्रीमाली, आदर्श त्रिपाठी, सतीश तिवारी, पप्पू त्रिपाठी, लड्डू त्रिपाठी, आनंद त्रिपाठी,गहना कोठी से विनीत सेठ, अमित गुप्ता राजाराम एंड संस,गोरखपुर किन्नर अखाड़ा शीतला चौकियां धाम चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी सहयोगी पुलिस दल के साथ उपस्थित रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News