#UPNews : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
हाथरस। हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसे में एक वर्षीय बच्चे सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान चली गई। यह घटना शुक्रवार, 1 नवंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई, जब एक कार पलट गई। दी है। इस मामले की जानकारी देते हुए हाथरस के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक कुमार सिंह ने बतया कि यह दुर्घटना चंदपा थाना क्षेत्र में हुई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि कार में सवार लोग बुलंदशहर जिले में किसी धार्मिक स्थल के दर्शन के बाद आगरा जा रहे थे। मृतकों की पहचान निताई अग्रवाल (5 वर्ष), चेतन अग्रवाल (1 वर्ष), सोनम अग्रवाल (40 वर्ष) और रूबी अग्रवाल (38 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। चंदपा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नरेश सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे।