#MumbaiNews: सलमान व विधायक जीशान को धमकी देने वाला गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और दिवंगत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे विधायक जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी देने और खान को दो करोड़ रुपये देने की मांग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को मुंबई उपनगर के बांद्रा इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
![]() |
Ad |