#UPNews: पूर्व सैनिक देवी सहाय मिश्र का निधन, सेवा के दौरान मिले थे क़ई मेडल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रतापगढ़। सेवानिवृत्त थल सेना के जवान देवी सहाय मिश्र का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे 95 वर्ष के थे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट महेश मिश्र ने बताया कि देवी सहाय मिश्र कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज रायबरेली स्थित एम्स अस्पताल में चल रहा था। डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी।
इसके बाद उन्हें मुंशीगंज लाया गया। लेकिन यहां अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। पूर्व सैनिक मिश्र का अंतिम संस्कार प्रयागराज में किया गया। आगे क्रिया अंतू के समीप उनके पैतृक गांव बभनी में होगी। पूर्व सैनिक मिश्र 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में शामिल होकर अदम्य साहस का परिचय दिया था। उनकी वीरता को देखते हुए सेना अधिकारियों ने क़ई मेडल दिए थे। रिटायर्ड होने के बाद वे सामाजिक गति विधियों में शामिल होकर जन सेवा को अपना कर्म बनाया। जनहित कार्यों ने इन्हें लोकप्रिय बना दिया।
![]() |
Ad |