कालीना में अमरजीत सिंह के डोर टू डोर प्रचार को जनता का समर्थन | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। प्रदेश के विरोधी दल के गठबंधन महाविकास आघाड़ी जहां सत्ता पर काबिज होने के लिए जोर-शोर से चुनाव में लगी हुई है, वहीं दूसरी ओर सत्तारूढ़ दल महायुति ने एक बार फिर सरकार बनाने के लिए चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राज्य में फिर से महायुति सरकार बनने का दावा किया है। कालीना विधानसभा क्षेत्र से महायुति के उम्मीदवार अमरजीत सिंह का प्रचार पूरे जोरों पर हैं। कार्यकर्ता और पदाधिकारी घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। मुंबई की सभी 36 विधानसभा सीटों को जीतने के लिए मुंबई महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के मंत्री, सांसद,विधायक और केंद्रीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता छोटी- छोटी जनसभा कर रहे हैं और घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

कालीना विधानसभा क्षेत्र से महायुति के उम्मीदवार अमरजीत सिंह को चुनाव में जीत दिलाने लिए केंद्रीय मंत्री, सांसद, अन्य राज्यों के मंत्री चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसमें योगी आदित्यनाथ की सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य राजहंस सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, जौनपुर शाहगंज के विधायक रमेश सिंह, मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, देवरिया के पूर्व विधायक दिवंगत प्रमोद सिंह के बेटे सत्य प्रकाश सिंह, महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के महामंत्री प्रद्युमन शुक्ला सहित मुंबई और अन्य राज्यों के नेता पूरी ताकत के साथ कालीन विधानसभा से महायुति के उम्मीदवार अमरजीत सिंह को जीतने के लिए जगह-जगह जाकर लोगों से मुलाकात कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को बता रहे हैं और उनसे अपनी उम्मीदवार को जिताने की अपील कर रहे हैं।
मतदाताओं से मुलाकात  करने के लिए पार्टी की तरफ से किए गए आयोजन के पदयात्रा में अमरजीत सिंह लगातार शामिल हो रहे है.सोमवार को वार्ड नंबर 165 में पदयात्रा निकाली गई जिसमे रामेश्वर मंदिर से फादर पीटर परेरा रोड होते हुए बकाशेठ रोड, धोबी घाट तावड़ेवाड़ी हालविलेज तक चली इसके बाद शाम को इसी वार्ड में पदयात्रा निकाली गई अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए जनता और मतदाताओं का भारी समर्थन मिल रहा है दूसरी तरफ भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की इसमें मुंबई भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष आदित्य सिंह सहित मोर्चा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे जिसमे उन्होंने कालीना विधानसभा क्षेत्र से महायुति को जीतने के लिए काम पर लग जाने का निर्देश दिया।

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें