Mumbai News : सांसद जगदंबिका पाल ने अमरजीत सिंह के लिए जनता से मांगे वोट | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। विधानसभा चुनाव को लेकर महायुति ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। प्रदेश के साथ-साथ बाहर से आए नेता अपनी पार्टी के साथ-साथ सहयोगी दल के उम्मीदवारों को जिताने के लिए जनता के बीच जाकर प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में कालीना विधानसभा से महायुति के उम्मीदवार अमरजीत सिंह के चुनाव प्रचार में उत्तर प्रदेश की डुमरियागंज लोकसभा सीट से सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदंबिका पाल ने गुरुवार को कालीना विधानसभा क्षेत्र में जाकर अमरजीत सिंह के प्रचार किया।
इस दौरान महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह और भाजपा विधायक राजहंस सिंह, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह और मुंबई भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह मौजूद थे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मतदाताओं से मुलाकात कर अमरजीत सिंह को जिताने की अपील की। इसके पहले भाजपा नेताओं ने केंद्रीय चुनाव कार्यालय में महायुति के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नेताओं ने कहा कि अमरजीत की जीत को तय करने के लिए कार्यकर्ता-पदाधिकारियों को घर-घर जाकर जनता से मुलाकात करनी चाहिए और उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी देनी चाहिए।