#JaunpurNews : शिराज ए हिन्द का नाम रोशन कर रहे विजय मेहंदी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शिराज ए हिंद की धरती पर प्रतिभाओं की कमी नहीं है। अगर उन्हें सही मंच मिल जाए तो वह बहुत कुछ करने का माद्दा रखते हैं। इसी क्रम में हम आप आपको एक ऐसी शख्सियत से मिलवाने जा रहे हैं जो जौनपुर की सरजमीं का नाम न सिर्फ जनपद में बल्कि देश-विदेश में भी कर रहे हैं। अगर इन्हें 21वीं सदी का आधुनिक साहित्य रत्न कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। यह कोई और नहीं बल्कि कवि हृदय विजय मेहंदी हैं। इनका पूरा नाम विजय बहादुर यादव है जो कि बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश में एक नवाचारी शिक्षक के रूप में भी कार्यरत हैं।
शिक्षण कार्य के साथ-साथ इन्होंने साहित्य के क्षेत्र में भी अपने जनपद का नाम रौशन किया है। छोटी बड़ी अब तक मिलाकर 500 से अधिक रचनाएं कर चुके हैं। इनकी कुछ चर्चित रचनाओं की बात करें तो इनमें एक माँ ने क्या नहीं किया, मातृभाषा हिन्दी, योग है निरोग बनाने, नारी महत्व, गुरु-महिमा, वृक्षारोपण आह्वान, हे मानव, कोरोना जागरूकता गीत, त्योहारों के रंग देश प्रेम के संग, बसंत गीत, सरस्वती वंदना गीत, बापू चालीसा, अम्बेडकर पच्चीसा, देश के लाल, पौरुष से भरा लौहपुरुष प्रमुख है।
इन्होंने उत्तोलक के प्रकार, जंतुओं में अनुकूलन, पादपभ्रूण, जंतुओं में अनुकूलन विज्ञान केंद्रित रचनाओं और बच्चों के भाषाई विकास के लिए आठ खण्ड में चुन्नू आजा-मुन्नू आजा, आओ सीखें हिन्दी भाषा वृहद रचनाओं का न सिर्फ संकलन किया बल्कि इसका प्रयोग भी कक्षाओं में करते आ रहे हैं जो बच्चों के प्रारम्भिक भाषाई विकास के लिए प्रस्तावित पुस्तक बाल-चहक में भी प्रमुख रूप से शामिल हुई।
विजय मेहंदी को राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, स्वदेश भारत रत्न सम्मान, साहित्य रत्न सम्मान, साहित्य शिल्पी सम्मान, सर्वश्रेष्ठ कविता सम्मान, साहित्य भूषण सम्मान, सावित्री बाई फूले सम्मान, पर्यावरण प्रहरी सम्मान, विद्यादान सम्मान, स्वदेश नव रत्न अवार्ड, जीनियस टीचर अवार्ड, जीनियस राइटर ऑफ इंडिया अवार्ड जैसे कई प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
एक महत्वपूर्ण बात यह भी हैं कि म्यूजिक VM के नाम से क्षेत्रीय भाषा में गीत संगीत का इनका एक अनूठा चैनल भी विजय मेहंदी साहब चला रहे हैं जो सामाजिक जागरूकता के लिए बहुत ही अहम भूमिका में परिलक्षित हो चला है।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News