#JaunpurNews : पहली बार महिला को मिली जेसीआई शाहगंज सिटी की कमान | #NayaSaveraNetwork
- वर्ष 2025 के लिये दीपा सेठ को दिलायी गयी शपथ
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी की कमान पहली बार महिला को मिली। वार्षिक चुनाव सभा में दीपा सेठ को 2025 के लिए संस्थाध्यक्ष चुना गया। चुनाव सभा में नई कार्यकारिणी का भी चुनाव किया गया। नई कार्यकारिणी में आदित्य अग्रहरि सचिव और उज्ज्वल सेठ कोषाध्यक्ष की भूमिका में रहेंगे।
संस्थाध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि ने बताया कि नामांकन समिति के प्रमुख तत्काल पूर्व अध्यक्ष निर्भय जायसवाल की देख-रेख में चुनाव की प्रक्रिया हुई। चुनाव में वीरेंद्र जायसवाल, हिमांशु गुप्ता, कार्तिक अग्रहरि, विवेक सोनी, आशीष सोनी और अमृता जायसवाल को उपाध्यक्ष पदों पर चयनित किया गया। निदेशक के पदों पर रवि अग्रहरि, संदीप यादव, डॉ बालाजी राव, रोहित गुप्ता, सुमंग साहू और अश्वनी अग्रहरि का निर्वाचन हुआ। जूनियर जेसी विंग की जिम्मेदारी रौनक मोदनवाल को दी गयी। आयुष्मान अग्रहरि जेजे सचिव की जिम्मेदारी निभायेंगे। राम अवतार ने नई अध्यक्ष दीपा सेठ को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलायी।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद दीपा सेठ ने कहा कि उनका लक्ष्य 2025 को संस्था के लिए ऐतिहासिक और यादगार बनाना है। इसके लिए नए कलेवर के कार्यक्रम किए जायेंगे और जनोपयोगी परियोजनाएं क्रियान्वित की जायेंगी। नामांकन समिति के सदस्यों पूर्व अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा, अभिषेक अग्रहरि, अविनाश जायसवाल और आशीष जायसवाल ने चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराया। संचालन रविकान्त जायसवाल ने किया। इस अवसर पर डॉ राजकुमार मिश्रा, हनुमान प्रसाद अग्रहरि, कैलाशनाथ जायसवाल, प्रेम नारायण जायसवाल, रूपेश जायसवाल, संजीव जायसवाल, संजय गुप्ता, रमेश गुप्ता, देवी प्रसाद चौरसिया, आशीष प्रीतम, सर्वेश अग्रहरि, मनीष बरनवाल, दीपक सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News