#JaunpurNews : सड़क दुर्घटना में एक की मौत | #NayaSaveraNetwork

एके मौर्या

नेवढ़िया, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के आकोपुर गांव निवासी मनमोहन वनवासी का मिर्जापुर जनपद में सड़क दुर्घटना में मौके पर मौत हो गयी और शेखूपुर गांव निवासी कमलेश पटेल की हालत गंभीर है जिसके उपचार हेतु ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पुलिस द्वारा जैसे ही ग्राम प्रधान विनोद सिंह को लगी तो आनन-फानन में वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये जिसके बाद मृतक का शव शनिवार को नेवढ़िया थाना क्षेत्र के आकोपुर लाया गया।




प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आकोपुर के मनमोहन वनवासी पुत्र हरिनाथ वनवासी और शेखूपुर गांव निवासी कमलेश पटेल मोटरसाइकिल से राबर्ट्सगंज किसी से मिलने जा रहे थे कि शक्तेशगढ़, रामगढ़ के आगे मोड़ पर मोटर साइकिल से निचे खाईं में जा गिरे और मनमोहन वनवासी का सिर पत्थर से लगते ही मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। साथ में शेखूपुर गांव के कमलेश पटेल की हालत गंभीर बनी हुई है जिनका इलाज बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। बता दें कि मृतक मनमोहन वनवासी की तीन पुत्री और एक पुत्र था। घटना की जानकारी आकोपुर प्रधान विनोद सिंह ने दी है।

*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें