#JaunpurNews : डेढ़ माह बाद भी किशोरी के अपहर्ता को नहीं पकड़ सकी पुलिस | #NayaSaveraNetwork


  • नामजद आरोपित के खिलाफ 19 सितंबर को दर्ज है केस 
शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा 
खुटहन, जौनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से लगभग डेढ़ माह पूर्व लापता हुई किशोरी को बरामद करना तो दूर पुलिस नामजद आरोपित को गिरफ्तार तक नहीं कर सकी। किशोरी के स्वजन बेटी के साथ किसी अनहोनी घटना घटित होने की आशंकाओं को लेकर परेशान हैं।

गांव निवासी किशोरी की माता ने अपने दूर के रिस्तेदार  निजामुद्दीन निवासी ग्राम शंकरपुर थाना भगवानपुर जिला छपरा बिहार के खिलाफ 19सितंबर को नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया था कि निज़ामुद्दीन अक्सर उसके घर आता रहता था। गत 18 सितंबर को वह उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। हर संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद भी उसका पता नहीं लगा। आरोप के आधार पर पुलिस ने उक्त रिस्तेदार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी की माता का आरोप है कि केस दर्ज कर लेने के बाद पुलिस उसे ढूंढने का कोई उपक्रम नहीं कर रही है।घटना को डेढ़ माह से अधिक बीत जाने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीम बिहार भेजी गई थी। लेकिन वह मिला नहीं। बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें