Jaunpur News : आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील मुख्यालय के सामने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने बुधवार को सदस्यता अभियान चलाया जिसमें सैकड़ो लोगों ने सदस्यता अभियान मे आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। अभियान का शुरुआत प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी ने किया। पूर्वांचल प्रान्त प्रभारी अनुराग मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी गांव गांव गली गली गली सदस्यता अभियान चलायेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष ग़ालिब शेख ने सदस्यता ग्रहण कर रहे सदस्यों को मिष्ठान खिलाकर कर किया। जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति ने आम आदमी पार्टी का सदस्यता कैम्प स्थल पर आप का झंडा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को सौंपकर मनोबल बढ़ाया और कहा कि आने वाले समय में आप पार्टी उत्तर प्रदेश में एक विकल्प होगी। भाजपा के गलत नीतियों का विरोध किया जाएगा। सदस्यता अभियान कैंप में पदाधिकारी ने शपथ लेते हुए कहा कि आने वाले चुनावों के लिए युवा पूरी तरह से जुड़ जाए। यह अभियान का कारवां रुकेगा नहीं जिसे बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान की जाएगी जिससे अरविंद केजरीवाल का भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान सफल हो सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, सुनील मौर्य, दिलीप विश्वकर्मा, विधानसभा अध्यक्ष शिवाजी मिश्र, अच्छे लाल तिवारी आदि मौजूद रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें