BREAKING

Jaunpur News : श्वसुर व देवर की पिटाई से महिला जख्मी | Naya Savera Network

डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के भिवरहां गांव निवासिनी महिला अपने ही श्वसुर व देवर पर पिटाई करने का आरोप लगाया। पुलिस महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मालूम हो कि उक्त गांव निवासिनी सुमन यादव पत्नी दिनेश यादव का आरोप है कि शुक्रवार शाम वह किसी बात को लेकर अपने बेटे को डांट-फटकार रही थी। इसी बीच उसके श्वसुर व देवर ने उसकी पिटाई कर दी। मामला थाने में जाने के बाद पुलिस उक्त महिला का स्थानीय सीएचसी पर चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए मामले में आवश्यक कर रही है। इस सम्बन्ध में प्रभारी थानाध्यक्ष रितेश द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें