Jaunpur News : जंगल में महिला का शव मिलने से सनसनी | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। तेजीबजार थाना क्षेत्र के चोरहा गांव में शुक्रवार की सुबह जंगल में महिला का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। महिला की धारदार हथियार से हत्या के साथ सामूहिक रेप की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। बताते हैं कि इंद्रसेन निषाद की 40 वर्षीय पत्नी सुभद्रा गुरुवार की शाम करीब 5 बजे घर से 200 मीटर दूर जंगल में सूखी लकड़ी तोड़ने गयी थी। जब देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन जंगल में जाकर खोजने लगे। यह बात घीरे धीरे पूरे गांव में फैल गयी। रात में ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस भी खोजबीन में जुट गयी। सूखी लकड़ी के ढ़ेर के पास जंगल में खून के निशान मिला था। उसके बाद लोग रात भर बेचैनी के साथ खोजते रहे।
सुबह जहां खून का निशान था उससे 50 मीटर दूर सरपत के जुरमुट के पास अर्धनग्न अवस्था में शव मिला। सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। देखते ही देखते भीड़ लग गयी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष तेजीबजार विक्रम लक्ष्मण सिंह दल बल के साथ पहुंच गये। गांव की महिलाएं शव को ले जाने से मना करने लगी। पुलिस के हाथ पांव फूल गये। मौके पर पहुंचे सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक से लोगों की बात कराया तब जाकर लोग शांत हुए। शव को चार घण्टे बाद पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा सका। थानाध्यक्ष तेजीबाजार विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जांच के बाद ही कुछ पता चलेगा। ससुर रामजीत निषाद के शक के आधार पर कुछ लोगों को थाने पर बैठाया है। हर बिंदुओं पर जांच हो रही है। मृतका एक दिन पहले ही अपने मायके से आई थी।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News