Jaunpur News : विद्यार्थियों के आदर्श शिक्षक रहे बजरंगबली मिश्र का निधन | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सुइथाकला विकासखंड क्षेत्र के भेला गांव निवासी प्राथमिक विद्यालय भेला में बतौर शिक्षक के रूप में सेवा दे चुके बजरंगबली मिश्र (82) का अचानक तबियत बिगड़ने के चलते शुक्रवार की सुबह 5 बजे निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। बृहस्पतिवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इलाज के लिए शाहगंज के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह एक योग्य एवं कुशल शिक्षक थे। श्री मिश्र अनुशासन न्यायप्रियता एवं कर्मवाद की प्रतिमूर्ति थे। वह छात्र-छात्राओं के लिए सबसे प्रिय गुरुजी थे।विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र, शाहगंज विधायक रमेश सिंह ब्लॉक प्रमुख उमेश चंद्र तिवारी, मंत्री गिरीश चंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख खुटहन बृजेश यादव, एडवोकेट उच्च न्यायालय धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह,(रानू) प्रबंधक राजेश मिश्रा , रामनारायण पांडेय, चित्रसेन सिंह, भीम खरवार आदि लोगों ने गहरा दुख जताते हुए शोक संवेदना प्रकट की है।
![]() |
Ad |