Jaunpur News : चकबंदी प्रक्रियाधीन गांवों की डीएम ने की समीक्षा | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जनपद में चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी द्वारा नवप्रसारित ग्रामों में तरमीम कार्य से असंतोष व्यक्त करते हुए तरमीम कार्य प्रत्येक दशा में माह नवम्बर में पूर्ण करने तथा ग्राम अदालतों के माध्यम से अधिक से अधिक वादों का निस्तारण करने एवं 3 वर्ष से अधिक समय में विचाराधीन वादों का शतप्रतिशत निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया है। धारा 27 एवं 52 में लक्षित ग्रामों की प्रगति निर्धारित कार्य योजना के अनुसार सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। राजस्व अभिलेखागार में सम्बद्ध चकबन्दी में संबद्ध लेखपालों की कार्य प्रगति के संबंध में एसडीएम सदर तथा चकबंदी अधिकारी रामनगर भड़सरा को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित करते के लिए असंतोषजनक कार्यप्रगति एवं कार्यव्यवहार वाले कार्मिक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयबर चौहान, उप संचालक चकबन्दी स्वतंत्रवीर सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चंदी सहित जनपद के समस्त चकबंदी अधिकारी एवं सहायक चकबंदी अधिकारी उपस्थित रहे।

