Jaunpur News : हमारी रसोई, हमारी जिम्मेदारी के तहत किया जागरूक | Naya Savera Network

श्याम चन्द्र यादव

खेतासराय, जौनपुर। कस्बा स्थित भारतीय विद्यापीठ में बुधवार को जय मां अम्बे इण्डेन गैस एजेंसी की तरफ से हमारी रसोई हमारी जिम्मेदारी पर जागरूकता एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि के प्रबधंक अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि आप सब किचन में काम करते समय ध्यान देने की जरूरत है। यह सब आप की जिम्मेदारी है। सिलेंडर को हमेशा सीधा करके रखें, गैस का इस्तेमाल करते समय पहले माचिस की तीली जलाएं तब जाकर गैस खोलें और खाना बनाते समय सूती कपड़े का प्रयोग करना चाहिए। विशेष रूप से छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि एलपीजी की गंध आने पर तुरन्त इलेक्ट्रिक स्विच को ऑफ कर दें, कभी भी आपातकाल की स्थिति हो तो तत्काल 1906 पर डायल करें। कार्यक्रम के अंत में एजेंसी संचालिका एडवोकेट कुसुम सिंह ने कहा कि हमारी रसोई हमारी जिम्मेदारी है। गैस का इस्तेमाल करते समय बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा विभा पाण्डेय सफिया खान आदि उपस्थित रहीं।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें