Jaunpur News : किशोरी लापता, परिजन परेशान | Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के कुतलूपुर गांव की एक 12 वर्षीय किशोरी गुरुवार की रात को सामान लेने बाजार गयी किशोरी लापता हो गयी जिसके चलते परिजन परेशान है। देर रात तक खोजबीन करने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दिया। उक्त गांव निवासी राम सिंह चौहान की नातिन सोनम चौहान रात लगभग 8 बजे गांव में ही स्थित एक किराने की दुकान पर सामान लेने गई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तब परिवार के लोग काफी परेशान हो गए। तब वे लोग उसे खोजते हुए दुकान पर गए। वहां वह नहीं मिली। इसके बाद देर रात तक खोजने के बाद पुलिस को सूचना दिए। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें