Jaunpur News : एसपी सिटी के आदेश पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा हुआ दर्ज | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के मिसिरपुर गांव निवासी एक महिला के प्रार्थनापत्र पर एसपी सिटी ने आरोपियों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। उनके आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। बताते हैं कि मिसिरपुर गांव निवासी सुमन यादव पुत्री सभाजीत यादव ने आरोप लगाया है कि उसके ससुरालीजन ने उसके माता-पिता के द्वारा दिए गए स्त्री धन को हड़प लिया है तथा उसे लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है। सुमन की शादी 21 अप्रैल 2024 को वाराणसी जिले के थाना फूलपुर के असली गांव में हुआ था। शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने पति अशोक सहित सास, देवर और दो ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा विधिक कार्रवाई की जा रही है।


*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें