Jaunpur News : पुलिस ने किया दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार | Naya Savera Network
बक्सा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वारण्टी/वांछित आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, शैलेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर, परमानन्द कुशवाहा के पर्यवेक्षण में थाना बक्सा पुलिस टीम द्वारा 02 वारंटी अभियुक्त 1.साहबलाल उर्फ लालसाहब पुत्र राममूरत यादव निवासी ग्राम सरायलोका थाना बक्शा जौनपुर उम्र करीब 56 वर्ष सम्बन्धित मु0नं0 1749/2002 धारा 323/504/506 भादवि, 2. रमेशचन्द्र पुत्र रामचन्दर ग्राम निकरोजपुर थाना बक्शा जौनपुर सम्बन्धित मु0नं0 512/20 धारा 323/504/506/427/452 भादवि को मा0 न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुपालन में उनके घर ग्राम सरायलोका से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।