Jaunpur News : फांसी पर लटकता मिला अधेड़ का शव | Naya Savera Network

श्याम चन्द्र यादव

खेतासराय, जौनपुर। क्षेत्र के मानी कला गांव में रविवार की सायं अधेड़ का शव घर के कमरे में छत के चुल्ले के सहारे रस्सी से लटकता मिला। स्वजन बिना पुलिस को सूचना दिए इसको दफ़न कर दिया। उक्त गांव निवासी 45 वर्षीय नेसार अहमद रविवार को अपने घर में था। शाम को कमरे में रस्सी के सहारे उसका शव लटकता देख घर के लोग रोने चिल्लाने लगे। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। रस्सी के सहारे लटकते शव को लोगों ने कमरे से बाहर निकाला और पुलिस को बगैर सूचना दिए सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। घटना के पीछे का कारण लोग पारिवारिक कलह बता रहे हैं।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें