Jaunpur News : आपसी विवाद में पति-पत्नी ने खाया जहर, पत्नी की मौत | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मनिहा गांव में रविवार रात आपसी विवाद में पति-पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। पत्नी की मौत हो गई। पति को गंभीर हालत में वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त गांव निवासी 33 वर्षीय अभिषेक दुबे की शादी इसी थाना क्षेत्र के पौने गांव निवासी 30 वर्षीय मोनी दुबे से वर्ष 2022 में हुई थी। रविवार की रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर जमकर विवाद हो गया। स्वजनों के समझाने बुझाने पर दोनों अपने कमरे में सोने चले गए। रात लगभग एक बजे अभिषेक उल्टी करते हुए बाहर निकला। पूछने पर बताया कि दोनों ने जहर खा लिया है। स्वजन आनन-फानन दोनों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां चिकित्सक ने मोनी को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर हालत देख अभिषेक को उपचार हेतु वाराणसी रेफर कर दिया।
![]() |
Ad |