Jaunpur News : जिलाधिकारी को सौंपा गया पत्रक | Naya Savera Network

  • बुढ़वा बाबा पोखरे पर देव दीपावली पर होगा आयोजन: अक्षत अग्रहरि

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज, जौनपुर। देव दीपावली महोत्सव समिति द्वारा शनिवार को जिलाधिकारी को कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिये निमंत्रण पत्र सौंपा गया। वहीं परम्परागत आयोजन में पोखरे की साफ-सफाई का निर्देश नगर पालिका को देने का आग्रह किया गया। आयोजक अक्षत अग्रहरि अध्यक्ष देव दीपावली महोत्सव समिति बुढ़वा बाबा के नेतृत्व में सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल, विशाल साहू, विरेन्द्र यादव आदि का प्रतिनिधिमण्डल जिलाधिकारी से मिला। कार्यक्रम का आतिथ्य स्वीकार्य करने का अनुरोध करते हुये ज्ञापन सौंपा गया। कहा गया कि ऐतिहासिक बुढ़वा बाबा रामजानकी मन्दिर पोखरे पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 15 नवम्बर को देव दीपावली का आयोजन किया गया है। आयोजन में घाटों के चहुंओर दीप, विद्युत झालरों, रंगोली एवं आतिशबाजी होना है। दो तरफ घाट नहीं है। लिहाजा दोनों ओर समतलीकरण कराया जाय जिससे संस्कृति एवं आस्था का पर्व देव दीपावली दिव्य ढंग से सम्पन्न हो सके।


*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें