Jaunpur News : उप परियोजना निदेशक के पिता का पांच दिनों बाद भी नहीं लगा सुराग | Naya Savera Network



शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। पिलकिछा गांव निवासी व जिले में उप परियोजना निदेशक (आत्मा) कृषि प्रसार के पद पर तैनात डा. रमेश चन्द्र यादव के 85 वर्षीय पिता राजपति यादव पिछले पांच दिन से लापता हो गए हैं। स्वजनों ने हर संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद थाने में गुमशुदगी करा दी है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

स्वजनों ने बताया कि उनका प्रोस्टेट की बीमारी का उपचार चल रहा है। डाक्टरों ने उन्हें पेशाब के लिए नली भी लगाया है। इस हालत में भी वह अक्सर घर से गांव में घूमने चले जाया करते थे। गत 19 नवम्बर की सुबह लगभग दस बजे वे घर से बगैर बताए घूमने निकल गये। एक दुकानदार ने बताया कि वे दोपहर के समय पिलकिछा चौराहे पर दिखाई दिए थे, और जौनपुर जाने के लिए कह रहे थे। उसके बाद वे कहां और कैसे चले गए। इसकी कोई जानकारी नही लग सकी। परिवार के लोग किसी अनहोनी घटना की आशंका में परेशान हैं। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर खोज में जुटी हुई है। लेकिन पांच दिनों बाद भी उनका कोई सुराग नही मिल सका।

*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें