Jaunpur News : अराजक तत्वों ने धान की खड़ी फसल में लगा दी आग | Naya Savera Network

  • डेढ़ बीघा खड़ी फसल जलकर राख, कृषक ने दी तहरीर

नया सवेरा नेटवर्क

धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मेंहौरे गांव में धान की खड़ी फसल में अराजकतत्वों ने आग लगा दी जिससे धान की खड़ी फसल जलकर राख हो गया। बता दें कि गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मेंहौरे गांव के अशोक राय के धान की फसल इस समय तैयार हो गई थी। एक हफ्ते बाद ही धान की कटाई होने वाली थी। इसी बीच सोमवार की देर रात किसी समय अराजकतत्वों द्वारा धान की खड़ी फसल में आग लगा दी गई जिससे अशोक राय की डेढ़ बीघा धान की खड़ी फसल चलकर राख हो गया। मंगलवार को सुबह अशोक राय और ग्रामीणों को जानकारी हुई। अशोक राय ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दिया। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें