Jaunpur News : नवीन दुबे का वन दरोगा के पद पर हुआ चयन | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र के बेलौनाकला (बबुरीगांव)निवासी अनिल दुबे के पुत्र नवीन दुबे का वन दरोगा के पद पर चयन हुआ है।जिसमे मुख्यमंत्री के द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया और सभी वन दरोगा को जिला भी एलॉटमेंट कर दिया गया।
नवीन दुबे बचपन से ही पढ़ाई में होनहार था और यह साबित भी कर दिखाया हाईस्कूल तक की शिक्षा गांव के राजकुमारी इंटर कॉलेज और उसके बाद कुछ समय लखनऊ व बीटेक नोएडा से अपनी शिक्षा पुरी करने के साथ- साथ तैयारी सुरू कर दी ,और वह इस समय दिल्ली मेट्रो के स्टेशन मास्टर के पद पर कार्य करने के साथ साथ अपनी पढ़ाई भी की और उन्होंने संघर्ष करना नही छोड़ा और अब उन्हें वन दरोगा के पद पर चयनित किया गया।नवीन ने बताया की इस चयन का श्रेय मैं अपने पूरे परिवार के साथ-साथ अपने बड़े पिता पूर्व पोस्ट मास्टर संतराज दुबे को देता हूं।
नवीन की इस उपलब्धि से गांव की महिला प्रधान इसरावती देवी व उनके शुभचिंतको ने प्रसन्नता जताते हुए कहाँ की हम भी चाहते हैं कि हमारे गाँव मे भी युवा पीढ़ियों को पढ़ने में इतनी उत्सुकता हैं कि अब जौनपुर के माधोपट्टी की तरह अधिकारियों का गाँव कहा जाने लगे और उन्होंने नवीन को आशीर्वाद व शुभकामनाएं पेश कर उज्वल भविष्य की कामना की हैं।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live
News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News