Jaunpur News : बच्चों के हर गतिविधियों पर माताओं का होना चाहिए नजर : सीमा द्विवेदी | Naya Savera Network



जीबी सिंह

सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के ज्ञान स्थली इंटर कॉलेज चैनपुर नागौली सुजानगंज में सोमवार को आयोजित आदर्श मातृ सम्मेलन में मेधावी छात्र-छात्राओं के आदर्श माता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने एलजी से लेकर कक्षा 12 तक के अर्धवार्षिक परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले लगभग 15 छात्र-छात्राओं के आदर्श माता को माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदर्श माता वही है जो अपने बच्चों के सुबह सोकर उठने से लेकर शाम सोने तक सभी गतिविधियों पर नजर बनाए रखती है। बच्चों के नहाने खाने तथा प्रथम तक ध्यान देना सब माताओं की ही जिम्मेदारी होती है और सबसे पहले शिक्षा माता द्वारा ही मिलता है। संचालन सुरेश पटेल ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या भावना पाठक, नर्सिंग यादव, मोहसिन हसन, अनुपमा सिंह, पवन तिवारी, रोहित गौड़ आदि उपस्थित रहे। विद्यालय के संरक्षक श्यामा संतोष द्विवेदी ने आए हुए अभिभावकों एवं क्षेत्र वासियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad



*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें