Jaunpur News : 3 दिवसीय मॉलिक्यूलर बायोलॉजी टेक्निक पर कार्यशाला आयोजित | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा 3 दिवसीय कार्यशाला “हैण्ड ऑन ट्रेनिंग ऑन करंट सिनेरियो ऑफ़ मॉलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक” के आयोजन का शुभारम्भ हुआ। कार्यशाला के उदघाटन सत्र में इकोहेल्थ बायोसाइंस इंडस्ट्रीज, लखनऊ से आये ट्रेनर और साइंटिस्ट डॉ. कौशलेश यादव ने आज के विकाशील भारत के बढ़ते हुए कदम में बायोटेक्नोलॉजी और उसके विभिन्न उपयोगिता के बारे में छात्रों से विस्तार रूप से अपने विचार रखे। उन्होंने इस 3 दिवसीय कार्यशाला में होने वाले सभी प्रैक्टिकल और उसके उपयोगिता के बारे में विस्तृत रूप से छात्रों को समझाते हुए आरटी पीसीआर को कैसे उपयोग करते हए रिजल्ट का देखते है, उसके बारे में भी चर्चा किया।
लखनऊ से आये ट्रेनर डॉ. जमाल सिद्दीकी ने कार्यशाला में आयोजित सेशन में मिट्टी से पैथोजेनिक बैक्टीरिया का आइसोलेशन, उनके ग्रोथ और कॉलोनी के काउंटिंग के बारे में विस्तृत से बताया। उन्होंने ने बताया कि छात्र इस कार्यशाला में खून की जांच कैसे की जाती है? इसको भी सीखेंगे? कार्यशाला के कन्वेनर डॉ. अभिषेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग समय-समय पर ऐसे कार्यशाला का आयोजन करता रहता है, जिससे छात्र बाहर से आये हुए वैज्ञानिकों से मिलकर उनके अनुभवों से कुछ सींख सके ताकि पढाई ख़त्म होने के उपरान्त नौकरी मिलने में सहायक हो। ओर्गानिजिंग सेक्रेटरी डॉ. अभय कुमार गुप्ता ने सभी छात्रों को तल्लीनता से कार्यशाला में आयोजित सभी प्रैक्टिकल एवं लेक्चर को मन लगाकर सिखने को कहा। कार्यक्रम में हिमाद्री मौर्या, राम निवास, राज बहादुर समेत छात्र-छात्राएं आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News


