Jaunpur News : 2451 वाहनों का किया गया चालान | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। यातायात माह नवम्बर 2024 के दौरान शहर के प्रमुख चौराहा, तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रवर्तन की कार्रवाई में 2451 वाहनों का चालान किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात, नगर देवेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला, समस्त उप निरीक्षक यातायात के द्वारा यातायात माह नवम्बर 2024 के शहर के प्रमुख चौराहा, तिराहाओं पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही 2451 वाहनों का चालान किया गया। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 1844 लोगों का चालान काटा गया तो वहीं बिना सीट बेल्ट पहने वालन चलाने वाले 123 लोगों का चालान किया गया। इसके साथ ही तीन सवारी वाहन चलाने वाले 134 लोगों का चालान किया गया। इसके अलावा कुछ अन्य मामलों में भी वाहनों के चालान किए गए।