Jaunpur News : 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शाहगंज पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को शाहगंज रोडवेज से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि शाहगंज पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.स. 315/2024 धारा 137(2), 87, 61(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 में वांछित अभियुक्त मो. जाहिद पुत्र समीम निवासी हुब्बीगंज राजापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ व अभियुक्ता समा फातिमा पत्नी मो. जाहिद निवासी हुब्बीगंज राजापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को सोमवार को रोडवेज शाहगंज से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसएचओ दीपेन्द्र सिंह, एसआई अशोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अरूण कुमार सिंह, कांस्टेबल गोविंद सिंह, महिला आरक्षी मीना सोनकर शामिल थे।
हत्या का प्रयास करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर। लाइन बाजार थाने की पुलिस ने सोमवार को हत्या के प्रयास करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव की टीम ने सोमवार को मु.अ.स. 593/2024 धारा -109 बी.एन.एस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तभांटा उर्फ फैयाज अहमद पुत्र मो. इस्लाम निवासी बक्सा बाजार मस्जिद के पास थाना बक्सा को जिला चिकित्सालय जौनपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अनिल यादव, हेड कांस्टेबल दीपचन्द चौहान, कांस्टेबल रवि प्रताप यादव शामिल थे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News