Jaunpur News : प्रतियोगिता के लिए ट्रायल्स 14 को | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह के अन्तर्गत प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 22 नवम्बर तक आगरा में किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छुक महिला खिलाड़ियों का जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल्स 14 नवंबर इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर तथा मण्डल स्तरीय चयन, ट्रायल्स 18 नवंबर को डॉ. भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर वाराणसी में पूर्वान्ह 10 बजे से किया जायेगा। प्रतिभागी महिला खिलाड़ियों की उम्र 25 वर्ष से कम होना आवश्यक है। चयन परीक्षण में इच्छुक प्रतिभागी महिला खिलाड़ी को अपने साथ मूल आयु प्रमाण पत्र लेकर आना अनिवार्य है।
![]() |
Ad |
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News