Chhattisgarh News : कांकेर-नारायणपुर जिले की सीमा पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

कांकेर/राजनांदगांव/रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले के सीमा के माड़ इलाके में आज सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। अभी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि होनी बाकी है। मौके से हथियार भी बरामद हुए हैं। 

वहीं, राजनांदगांव से सटे मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में भी शुक्रवार शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मोहला मानपुर अंबागढ़ के पुलिस अधीक्षक वाई पी सिंह ने बताया कि यह मुठभेड़ शुक्रवार शाम चार से पांच बजे की बीच हुई। नक्सलियों के खुर्सेकला जंगल में मौजूद होने की सूचना पर सर्चिंग पर डीआरजी मानपुर, बसेली आईटीबीपी 44 वीं वाहिनीं एवं मदनवाड़ा कैंप आईटीबीपी 27 वीं वाहिनी के जवान निकले थे। जब सुरक्षा बलों की टीम खुर्सेकला जंगल से गुजर रही थी, उस दौरान पुलिस और माओवादियों के बीच फायरिंग हुई। फोर्स को भारी पड़ता देख माओवादी मौके से फरार हो गए। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की दैनिक उपयोग की सामग्री जब्त की है।

*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें