Mumbai News : मनसे सत्ता में आई तो वैभवशाली महाराष्ट्र बनेगा : राज ठाकरे | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार को नागरिकों से राज्य को वैभवशाली बनाने के लिए उनकी पार्टी को वोट देने का आग्रह किया। ठाणे शहर और कल्याण में कई रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य में राजनीतिक अस्थिरता की आलोचना की और कहा कि इसमें पूर्ण बदलाव की जरूरत है।
उन्होंने लोगों से कहा कि राजनीतिक और व्यक्तिगत मतभेदों में फंसने के बजाय महाराष्ट्र के कल्याण को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा, वास्तविक विकास के लिए मनसे को वोट दें। ठाकरे ने कहा कि सत्ता में आने के 48 घंटे के भीतर उनकी पार्टी मस्जिदों पर लाउडस्पीकर के मुद्दे का समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक प्रथाओं से दूसरों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। मनसे प्रमुख ने कहा, धर्म को घरों तक ही सीमित रहना चाहिए। सार्वजनिक सड़कें प्रार्थना के लिए नहीं हैं।