#BareillyNews: झारखंड के राज्यपाल विभिन्न मंदिरों में गोवर्धन पूजा में शामिल हुए | #NayaSaveraNetwork

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। झारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष कुमार गंगवार, उत्तर प्रदेश के वन राज्यमंत्री दो अरुण कुमार सक्सेना  महानगर के विभिन्न मंदिरों में गोवर्धन पूजा में  शामिल हुए और अन्नकूट भंडारा में प्रसाद भी ग्रहण किया। महानगर में झारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष कुमार गंगवार आज बड़ाबाग हनुमान मंदिर पहुंचे। बरेली कैंट के बीजेपी विधायक संजीव कुमार अग्रवाल, पार्षद रामपाल जी, अनिल अग्रवाल, जगदीश सेठी, अनिल कुमार सक्सेना ने उनकी अगवानी की और हनुमान जी के दर्शन कराए। उनके साथ डॉ त्रिवेणी दत्त, संभव शील, तरुण गंगवार, निर्भय सक्सेना आदि शामिल रहे। इसके बाद राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार त्रिवटीनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर ट्रस्ट के प्रताप चंद्र सेठ, कृष्ण ओतार अग्रवाल सर्राफ, प्रवीन गोयल, गिरीश अग्रवाल एवं उनके साथियों ने उनकी अगवानी कर मंदिर में दर्शन कराए। उनके साथ गोवर्धन पूजा में तुलसी  मठ के महंत नीरज नयन दास, डॉ त्रिवेणी दत्त, उन्मुक्त संभव शील, सुबोध गंगवार, कठेरिया जी, तरुण गंगवार, निर्भय सक्सेना आदि शामिल रहे। इसके बाद श्री कृष्ण लीला कमेटी  में अन्नकूट उत्सव में शामिल हुए। कृष्ण लीला स्थल पर लगभग 2 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री कृष्ण लीला स्थल श्री बांके बिहारी विराजमान श्री कृष्ण लीला पर 108 प्रकार के भोग ठाकुर जी को समर्पण किया गया था। फिर प्रसाद भोग श्रद्धालुओं भक्तों को वितरण किया गया। अन्नकूट कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वन राज्य मंत्री अरुण कुमार सक्सेना  कैंटविधायक संजीव अग्रवाल व जी इंटरटेनमेंट के राहुल जोहरी, निर्भय सक्सेना, संभव शील आदि प्रसाद वितरण करके ठाकुर जी की सेवा में सहयोग किया।  
भंडारे के उपरांत श्री कृष्ण लीला स्थल पर गोबर की भव्य गोवर्धन गिरराज महाराज की प्रतिमा बनाई गई भक्तों द्वारा पूजा अर्चना कर गिरराज की परिक्रमा की गई और पूजन आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। 
संघ के विभाग प्रचारक उत्तरांचल के महेंद्र, विजय गोयल, धीरज सक्सेना, राजेश अग्रवाल, अक्कू भैया, शोभित सक्सैना, पिंटू ठाकुर आदि उपस्थित रहे। महामहिम संतोष गंगवार ने चौबे की गली में स्थित मंदिर में कमल चतुर्वेदी के यहां भी अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। सायं काल महामहिम  संतोष गंगवार, उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, अनिल कुमार एडवोकेट मठ तुलसी स्थल पहुंचे। महंत नीरज दास ने उनकी अगवानी कर उन्हें भगवान के भजन कार्यक्रम में बैठकर धार्मिक परंपरा से अवगत कराया। भजन गायकों के साथ डॉ निधि जी ने संगत दी। राजेश शर्मा, डॉ विकास सक्सेना निर्भय सक्सेना आदि भी उपस्थित थे। बाद में सभी ने अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया। तुलसी मठ स्थल पर बीजेपी के बरेली सांसद  छत्रपाल गंगवार एवं बीजेपी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल  ने भी प्रसाद प्राप्त किया। इसके अलावा वियावनी कोठी, मारवाड़ी गंज, साहूकारा के हाथी मंदिर, आलमगीरी गंज, साईं मंदिर श्याम गंज में भी अन्नकूट का कार्यक्रम हुआ।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*सेवा भारती जौनपुर, काशी प्रान्त द्वारा आयोजित | यमदग्नि ऋषि की पावन धरा जौनपुर में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय राम कथा मर्मज्ञ | कथा व्यास पूज्य श्री प्रेमभूषण ज़ी महाराज | भव्य कलश यात्रा दिनांक - 09 नवम्बर शनिवार सुबह 10 बजे से गोपीघाट, केरारबीर, चहारसू, पालिटेक्निक बी. आर. पी. कॉलेज | कथा स्थल कथा- 10 नवम्बर रविवार से 16 नवम्बर शनिवार तक स्थान : बी.आर.पी. कॉलेज मैदान, जौनपुर | प्रायोजक- श्री ज्ञान प्रकाश सिंह | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें