#JaunpurNews : पुलिस ने अभियान चलाकर 11 वाहनों का किया ई-चालान | #NayaSaveraNetwork

फोटो: कृष्णा सिंह


  • वाहन चालकों में मचा हड़कंप

नया सवेरा नेटवर्क

पतरही, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पतरही बाजार स्थित पुलिस चौकी पर यातायात माह के अंतर्गत संघन चेकिंग अभियान चलाया गया। शनिवार को पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र दत्त के नेतृत्व में पतरही पुलिस चौकी पर चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों को चेक किया गया। पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग में दो पहिया व चार पहिया वाहनों की डिग्गी, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण, फिटनेस सहित कई कागजों की जांच की गई। 

फोटो: कृष्णा सिंह



वाहन चेकिंग से चालकों में हड़कंप मच गया। चार पहिया वाहनों की डिग्गी की भी तलाशी ली गई। गौरतलब है कि कागजातों में त्रुटि पाए जाने पर कुल 11 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत ई-चालान किया गया जिसमें 2 चार पहिया वाहन और 9 दो पहिया वाहन थे। चेकिंग होते देख कई वाहन चालक रास्ता बदलकर निकलते देखे गए। इस दौरान पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र दत्त, हेका विजय यादव, हेका अक्षय कुमार, का विश्वजीत यादव, हेका जय सिंह मौजूद रहे।

फोटो: कृष्णा सिंह


दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | Hero | शुभ मुहूर्त आया | हीरो साथ लाया | इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 40,000/- तक की छूट | HF Deluxe पर 5,500/- की नकद छूट | 1100 से बुकिंग प्रारंभ | हीरो की हर बुकिंग पर पाएं मिल्टन का 5 लीटर का वाटर कूलर | डिलीवरी पर पाएं मिल्टन का कैसेरोल | 90% फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध | डाउन पेमेंट मात्र 8999/- | 15 मिनट में फाइनेंस | सिर्फ आधार कार्ड से फाइनेंस | फिर देर किस बात की जल्द कीजिए और सम्पर्क कीजिए ऑटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद जौनपुर मो. 9289922089, अहमद खां मण्डी पॉलीटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर ऑटो मोबाइल विशेषरपुर पचहटियां जौनपुर मो. 9289922740  | #NayaSaveraNetwork
Ad




*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें