#AyodhyaNews: सरयू आरती में 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित होने का बना विश्व रिकॉर्ड! | #NayaSaveraNetwork


  • साकेत विद्यालय में तैयार हुई थी राम दरबार वाली झाकियां
  • राम पेड़ी एवं राम मंदिर दीपों एवं लेजर लाइट की रोशनी से रहा जगमग


निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 
अयोध्या। सरयू की रामपेड़ी एवं राम मंदिर दीपों एवं लेजर लाइट की रोशनी से जगमग हुआ। 25 लाख 12 हजार 585 से अधिक  दीप प्रज्वलन के साथ ही भव्य सरयू आरती का भी विश्व रिकॉर्ड बुधवार 30 अक्तूबर को बना। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एवं दोनों उप मुख्य मंत्रियों  ने राम दरबार वाली झाकियां को खींच कर राम मंदिर के पास तक पहुंचाया। पुष्पक विमान से आए राम लक्ष्मण का तिलक एवं माला पहना कर स्वागत किया। हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।  योगी जी ने ही पहला दीप जला कर दीपोत्सव की शुरुआत कराई थी। जिसका गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना। इस  गिनीज बुक विश्व रिकॉर्ड  का सर्टिफिकेट भी उन्होंने प्राप्त किया।




 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर अयोध्या के जगमग दीपों को प्रकाश पुंज की संज्ञा दी जो मानवता करुणा का संदेश देता है। राम लला के भव्य राम मंदिर में विराजमान होने के बाद उनके समक्ष इस बार दीपावली का यह प्रथम दीपोत्सव 30 अक्तूबर को हुआ। इस वर्ष सरयू नदी की भव्य आरती का भी 1100 साधु संतो द्वारा भव्यता का नया रिकॉर्ड तो बना। साथ ही 25 लाख 12 हजार 585 दीप प्रज्वलन का भी गिनीज बुक रिकॉर्ड बना। वैसे तो इस बार 28 लाख दीप जलाए गए थे।  30 अक्तूबर को हुए 8वें दीपोत्सव मे सरयू घाट पर 55 स्थानों पर  इस बार 25 लाख 12 हजार 858 से अधिक गोबर मिट्टी के बने दिए भी प्रज्वलित हुए थे । 



प्री अयोध्या को 14 जोन में बांट कर कड़ी सुरक्षा की गई थी।  अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के 161 फिट ऊंचे शिखर के निर्माण में अभी 3 माह का समय लगना बताया जा रहा है। शिखर के  प्रथम चरण का निर्माण पूरा हो गया है । राम मंदिर में चल रहे अन्य निर्माण कार्य को अब 25 जून 2025 तक पूरा किया जाना संभावित है। पहले निर्माण पूरा करने का समय दिसंबर 2024 तक दिया गया था। राम मंदिर निर्माण पर अब तक 18 सौ करोड़ रुपए खर्च हो चुके है।


अब राम मंदिर के प्रथम तल पर संगमरमर के सफेद पत्थर से बने हुए राम दरबार के विग्रह की भी स्थापना भी दिसंबर तक होना संभावित है। फिलहाल श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास मंदिर निर्माण की धीमी गति से चिंता में है। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने बीते दिनों मीडिया को बताया कि पहले हमें दिसंबर 2024 तक मंदिर निर्माण कार्य पूरा करना था। अब ऐसे में कुशल श्रमिकों के अभाव में राम मंदिर निर्माण की अपेक्षित गति नही मिलने से हम उस लक्ष्य समय से दूर होते जा रहे हैं। आज दीपोत्सव, ड्रोन, इको फ्रेंडली आतिशबाजी एवं रंग बिरंगी लाइट वाला  लेजर शो देखने को भीड़ उमड़ी थी। पूरे एरिया की कंट्रोल रूम से कड़ी निगरानी की गई थी।
फोटो सोशल मीडिया से साभार।


*धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान | गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | Grand GOLD & Diomond Exhibition 27 Oct, 28 Oct, 29 Oct & 30 Oct 2024 | 78 वर्षों का विश्वास |  #NayaSaveraNetwork*
Ad


आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कोपा पतरहीं जौनपुर व उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से धनतेरस, दीपावली, भाई दूज एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork
Ad


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें