#VaranasiNews: लखनऊ-छपरा रूट पर इस दिन से दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। छपरा और लखनऊ के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का संचालन 25 अक्तूबर से 8 नवंबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन वाराणसी होकर जाएगी। ट्रेन का ठहराव सुल्तानपुर, वाराणसी कैंट, गाजीपुर सिटी, बलिया और सुरेमनपुर स्टेशनों पर होगा। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी। ट्रेन संख्या 02270 वंदे भारत स्पेशल लखनऊ से दोपहर 2:15 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 6:30 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी। इसके बाद, गाजीपुर सिटी में 7:33 बजे, बलिया में 8:23 बजे, सुरेमनपुर में 8:55 बजे और रात 9:30 बजे छपरा स्टेशन पर पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 02269 वंदे भारत स्पेशल छपरा से रात 11:00 बजे प्रस्थान करेगी। सुरेमनपुर में यह 11:35 बजे, बलिया में रात 12:00 बजे, गाजीपुर सिटी में 1:00 बजे और वाराणसी कैंट पर सुबह 2:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद सुल्तानपुर से सुबह 4:48 बजे छूटकर यह ट्रेन 6:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने जानकारी दी कि यह स्पेशल वंदे भारत ट्रेन 8 कोच की होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए सीमित अवधि तक संचालित की जाएगी।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें