#EntertainmentNews : शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती | #NayaSaveraNetwork

#EntertainmentNews : शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पटना। पिछले एक सप्ताह से दिल्ली एम्स में भर्ती पद्मभूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई है। शनिवार सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। हाल ही में उनके पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था। उसके बाद वह खुद बीमार हो गई हैं।  पिछले एक सप्ताह से उनको खाने-पीने में काफी समस्याएं आ रही थी, जिसके बाद उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक आज सुबह उनकी स्थिति काफी बिगड़ गई। हालांकि, अभी उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।  बिहार के सुपौल जिले के हुलास में जन्मी शारदा सिन्हा लोकगीत और शास्त्रीय संगीत की मशहूर गायिका हैं। शारदा सिन्हा मुख्य तौर पर मैथिली और भोजपुरी गीतों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 'विवाह गीत' और 'छठ गीत' गाए हैं, जो बेहद लोकप्रिय हैं। संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें 2018 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network Ad
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें