#J&K_News: कुलगाम में सेना का वाहन पलटने से जवान की मौत, 8 जवान घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कुलगाम। कुलगाम जिले के दमहाल हंजीपोरा सेना का वाहन पलटने से एक जवान की मौत हो गई और 8 अन्य जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दुर्घटना उस समय हुई जब जवान कुलगाम में ऑपरेशनल मूव पर थे। 

अधिकारियों ने बताया कि दमहाल हंजीपोरा में शुक्रवार देर रात सेना का वाहन पलट गया जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई जबकि 8 अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थित है। श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि 25 अक्टूबर की रात कुलगाम जिले में ऑपरेशनल मूव के दौरान भारतीय सेना का एक वाहन पलट गया। दुखद रूप से एक सैनिक की जान चली गई जबकि कुछ सैनिक घायल हो गए और उन्हें तुरंत चिकित्सा देखभाल के लिए ले जाया गया। सभी सैनिकों की हालत स्थिर है।


*KALYAN JEWELLERS | FLAT 25% OFF ON MAKING CHARGES ON ALL PRODUCTS | KALYAN SPECIAL GOLD RATE | JAUNPUR-Umarpur, Polytechnic Chauraha, Sadar, Beside Sankar Eye Hospital. Ph: 7522801233 | OPEN ON ALL DAYS | FOR MORE DETAILS CONTACT US ON TOLL FREE NUMBER: 1800 425 7333 | WWW.KALYANJEWELLERS.NET | FOLLOW US ON BUY ONLINE @ WWW.CANDERE.COM | FOR FRANCHISE ENQUIRIES WRITE TO FRANCHISEE. ENQUIRY@KALYANJEWELLERS.NET | T&C Apply. Limited peri period offer.  | #NayaSaveraNetwork*
Ad

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान | गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | Grand GOLD & Diomond Exhibition 27 Oct, 28 Oct, 29 Oct & 30 Oct 2024 | 78 वर्षों का विश्वास | #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें