#MumbaiNews: विधायक जीशान बाबा सिद्दीकी को धमकी देने वाला शख्स नोएडा में गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे विधायक जीशान सिद्दीकी को रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस आरोपित गुरफान खान (20) को मुंबई ला रही है।  पुलिस के अनुसार बांद्रा पूर्व में स्थित उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की राकांपा के नेता जीशान सिद्दीकी के कार्यालय में शुक्रवार को एक धमकी भरा फोन आया था। फोनकर्ता ने जीशान सिद्दीकी और फिल्म अभिनेता सलमान खान को रंगदारी की रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद जीशान के कार्यालय में काम करने वाले पदाधिकारी ने इस धमकी की रिपोर्ट निर्मलनगर पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के विरुद्ध दर्ज करवायी। पुलिस ने फोन काल की जांच शुरू की और आरोपित के नोएडा में छिपे होने का पता चला। इसके बाद मुंबई पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सोमवार को धमकी देने वाले गुरफान खान को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है। 



दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | Hero | शुभ मुहूर्त आया | हीरो साथ लाया | इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 40,000/- तक की छूट | HF Deluxe पर 5,500/- की नकद छूट | 1100 से बुकिंग प्रारंभ | हीरो की हर बुकिंग पर पाएं मिल्टन का 5 लीटर का वाटर कूलर | डिलीवरी पर पाएं मिल्टन का कैसेरोल | 90% फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध | डाउन पेमेंट मात्र 8999/- | 15 मिनट में फाइनेंस | सिर्फ आधार कार्ड से फाइनेंस | फिर देर किस बात की जल्द कीजिए और सम्पर्क कीजिए ऑटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद जौनपुर मो. 9289922089, अहमद खां मण्डी पॉलीटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर ऑटो मोबाइल विशेषरपुर पचहटियां जौनपुर मो. 9289922740  | #NayaSaveraNetwork
Ad


*धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान | गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | Grand GOLD & Diomond Exhibition 27 Oct, 28 Oct, 29 Oct & 30 Oct 2024 | 78 वर्षों का विश्वास |  #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें