#NoidaNews : बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, इलेक्ट्रिशियन की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नोएडा। बुधवार तड़के एक बैंक्वेट हॉल में आग लगने से एक इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना तड़के करीब साढ़े तीन बजे सेक्टर-113 पुलिस थाना क्षेत्र के सर्फाबाद गांव के निकट की है जब अचानक ‘लोटस ग्रेनेडियोर’ बैंक्वेट हॉल में भीषण आग लग गई। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रामबदन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तीन बजकर 40 मिनट पर दमकल विभाग के कर्मचारी पांच गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन आग की विकराल लपटों को देखते हुए 10 और गाड़ियां मंगवानी पड़ी।

उन्होंने कहा, ‘‘हॉल में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन प्रवेंद्र नामक एक व्यक्ति अंदर फंसा रह गया और उसकी मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया कि प्रवेंद्र पेशे से इलेक्ट्रिशियन था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया, ‘‘बैंक्वेट हॉल का ढांचा अधिकांश रूप से लकड़ियों से बना था जिसके चलते कम समय में ही आग ने विकराल रूप ले लिया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।’’ पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। एक वर्ष पहले 21 नवंबर को भी इसी बैंक्वेट हॉल में वेल्डिंग का काम करने के दौरान आग लग गई थी, हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था।

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | Hero | शुभ मुहूर्त आया | हीरो साथ लाया | इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 40,000/- तक की छूट | HF Deluxe पर 5,500/- की नकद छूट | 1100 से बुकिंग प्रारंभ | हीरो की हर बुकिंग पर पाएं मिल्टन का 5 लीटर का वाटर कूलर | डिलीवरी पर पाएं मिल्टन का कैसेरोल | 90% फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध | डाउन पेमेंट मात्र 8999/- | 15 मिनट में फाइनेंस | सिर्फ आधार कार्ड से फाइनेंस | फिर देर किस बात की जल्द कीजिए और सम्पर्क कीजिए ऑटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद जौनपुर मो. 9289922089, अहमद खां मण्डी पॉलीटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर ऑटो मोबाइल विशेषरपुर पचहटियां जौनपुर मो. 9289922740  | #NayaSaveraNetwork
Ad


*धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान | गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | Grand GOLD & Diomond Exhibition 27 Oct, 28 Oct, 29 Oct & 30 Oct 2024 | 78 वर्षों का विश्वास |  #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें