#JaunpurNews : देश के विकास के लिए सरदार पटेल के रास्ते पर चलने की जरूरत: अरविन्द पटेल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला मुख्यालय पर सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में लौह पुरुष, भारत रत्न, आधुनिक भारत के निर्माता, अखंड भारत के शिल्पकार, एकता के प्रति मूर्ति, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर विकास भवन स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत देश की एकता के सूत्रधार थे ऐसे महापुरुष को भारत का लौह पुरुष कहा जाता है। गृह मंत्री बनने के बाद भारतीय रियासतों का विलय की जिम्मेदारी उनको सौपी गई थी उन्होंने अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करते हुए छोटी-बड़ी रियासतों को भारत में विलय कराया। देश के एकता के सूत्रधार थे भारत की राजनीतिक इतिहास में सरदार पटेल का बड़ा योगदान था। जिसको कभी हम सभी लोग भूला नहीं सकते। 

सरदार पटेल नवीन भारत के निर्माता के राष्ट्रीय एकता के बेजोड़ शिल्पी थे देश के विकास में सरदार पटेल का महत्व को सदैव याद रखा जाएगा। देश की आजादी के संघर्ष में उन्होंने जितना योगदान दिया उससे ज्यादा योगदान उन्होंने स्वतंत्र भारत को एक करने में दिया भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन को वैचारिक एवं क्रियात्मक रूप में एक नई दिशा देने के कारण सरदार पटेल ने राजनीतिक इतिहास में एक गौरव पूर्ण स्थान प्राप्त किया था वास्तव में वे आधुनिक भारत के शिल्पी से उनके कठोर व्यक्तित्व में संगठन कुशलता राजनीतिक तथा राष्ट्रीय एकता के प्रति अटूट निष्ठा थी उनके ईमानदारी के कारण विश्व के राजनीतिक मानचित्र में उन्होंने अनोखा स्थान बना लिया। 

भारत की स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान था स्वतंत्र भारत के पहले तीन वर्ष सरदार पटेल देश के उप प्रधान मंत्री,गृह मंत्री,सूचना प्रसार मंत्री रहे इससे भी बढ़कर उनकी ख्याति भारत के रजवाड़ों को शांतिपूर्ण तरीके से भारतीय संघ में शामिल करने तथा भारत की राजनीति की एकीकरण के कारण सरदार पटेल ने भारतीय संघ में उन्हें रियासतों का विलय किया जो सबसे प्रभुता प्राप्त थी।

उनका अलग झंडा और अलग शासक था आज देश को फिर सरदार पटेल जैसा नेता की आवश्यकता है वर्तमान परिवेश में देखा जाए तो इस समय केंद्र व प्रदेश में चलने वाली सरकार पूरी तरह से विफल है और महापुरुषों के नाम पर राजनीति कर रही है सरदार पटेल के विचारधाराओं पर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनेता को सरदार पटेल से सीख लेनी चाहिए। 

इस कार्यक्रम के दौरान मनीष पटेल, बृजेन्द्र पटेल, राजकुमार सिंह, अमर बहादुर चौहान, राजेश पटेल, अवधेश मौर्य, सुरज पटेल, सोनू यादव, छोटे लाल पटेल, जंगबहादुर पटेल, आंसू यादव, जय मंगल मौर्य, पिन्टू पटेल, सुरज पटेल, विकास पटेल सहित तमाम करता मौजूद रहे|

आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कोपा पतरहीं जौनपुर व उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से धनतेरस, दीपावली, भाई दूज एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork
Ad


*GRAND OPENING OF RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur | Contact us - 7310100951, 7310100952, 7310100953 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें