संयुक्त श्रीमाली महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हुआ गठन | #NayaSaveraNetwork
जितेन्द्र सिंह चौधरी/विपिन सैनी
वाराणसी। काशी में शनिवार की शाम संयुक्त श्रीमाली महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन एक होटल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री सोहन लाल श्रीमाली ने मां शीतला माता रानी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संयुक्त श्रीमाली महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैनर तले प्रदेश के अनेक जिलों से श्रीमाली समाज के स्वजातीय बंधु मौजूद रहे। मंच पर उपस्थित छोटेलाल श्रीमाली, पप्पू श्रीमाली, अमरदेव श्रीमाली, राजेश श्रीमाली, अशोक श्रीमाली ने राज्यमंत्री का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। राज्यमंत्री ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर व पत्रक देकर सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने कहा कि संयुक्त श्रीमाली महासभा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारी से संगठन को मजबूत बनायें। सभी स्वजातीय बंधुओं एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाते हुए एक साथ बढ़ें। शिक्षित परिवार के लोग समाज के स्वजातीय बंधु परिवार के छोटे बच्चों को शिक्षित कर आगे बढ़ाएं जिससे एक सशक्त शिक्षित समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर राज सैनी, रामचन्द्र श्रीमाली, संतोष श्रीमाली, जय पंडा, कमलेश श्रीमाली, सुरेन्द्र श्रीमाली, रवि श्रीमाली, दिनेश मधुकर, शिवा श्रीमाली, संजय श्रीमाली आदि मौजूद रहे।
Tags:
Hindi News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Purvanchal News
recent
Uttar Pradesh News