#JaunpurNews : होमगार्ड्स जवानों ने सहायक कमाण्डेन्ट का किया सम्मान | #NayaSaveraNetwork

#JaunpurNews : होमगार्ड्स जवानों ने सहायक कमाण्डेन्ट का किया सम्मान | #NayaSaveraNetwork
डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। होमगार्ड्स कम्पनी सुइथाकला के तत्वावधान में होमगार्ड्स जवानों ने कार्यक्रम आयोजित कर ब्लाक आर्गनाईजर से सहायक कमान्डेन्ट बने वीरेन्द्र कुमार सिंह को सम्मानित किया। सम्मान समारोह का संयोजन होमगार्ड्स प्रेम नाथ शुक्ल एवं हरि ओम पाण्डेय द्वारा किया गया। आजमगढ़ जनपद के पवई विकासखण्ड स्थित फत्तनपुर निवासी श्री बीरेन्द्र सिंह बतौर बीओ के पद पर सुइथाकला हैं। शासन द्वारा जारी पदोन्नति सूची के फलस्वरूप श्री सिंह को सहायक कमान्डेन्ट बनाया गया है। सम्मान समारोह में होमगार्ड्स जवानों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनन्दन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए होमगार्ड्स जवान प्रेम नाथ शुक्ल ने कहा कि व्यक्ति अपने आचरण एवं व्यवहार से हीं सम्मान पाता है। श्री सिंह सदैव अपने अधीनस्थ के हित के लिए तत्पर रहते हुए उनके सुख दुख में साथ खड़े रहते थे, यह सुइथाकला  होमगार्ड्स कम्पनी के लिए गौरव की बात है।समारोह में उपस्थित सभी जवानों ने उनका माल्यार्पण कर बधाई दी है। मौके पर मौजूद पूर्व बीओ प्रेम चन्द सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, राम मूरत वर्मा, विधान चन्द चतुर्वेदी, गिरजा शंकर पाण्डेय, मेवा लाल बिन्द, राज शेखर मिश्र, गजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र तिवारी, रवीन्द्र नाथ सिंह, अर्जुन पाण्डेय, देवी प्रसाद यादव, रामदास बिन्द, संजय सिंह, सूर्य कान्त तिवारी, सन्तोष पाण्डेय, बलराम वर्मा, राम दवर यादव आदि मौजूद रहे।

तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806
Ad

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network Ad
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें