#MumbaiNews: समरस फाउंडेशन ने किया समाजसेवी मुरलीधर मिश्र का सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा कल शाम को मुंबई आए उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला स्थित जौरा बाजार निवासी समाजसेवी तथा बिजनेसमैन मुरलीधर मिश्र का सम्मान किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ किशोर सिंह ने शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्प गुच्छ देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उनके साथ आए युवा समाजसेवी हिमांशु श्रीवास्तव, शिक्षक सभा के महासचिव शरद सिंह, संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, महासचिव शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेंद्र पांडे, एडवोकेट अशोक उपाध्याय, एडवोकेट प्रशांत परदेसी, गामा रजक, पंडित जीडी शुक्ला, पूरव गांधी, रविंद्र पांडे समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |